उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित फतेहाबाद कस्बे और बादशाही बाग इलाके का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया, जहां इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रस्ताव के अनुसार, फतेहाबाद का नाम बदलकर “सिंदूरपुरम” और बादशाही बाग...
