लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

कानून व्यवस्था में भी उत्तर प्रदेश सबसे बेहतर, मुख्यमंत्री योगी के फैसले ला रहे बड़ा बदलाव

News Content

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों के साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर खूब चर्चाओं में रहते हैं। उनकी कानून व्यवस्था को देखते हुए हर एक प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तबसे प्रदेश में कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। जहां इस बदलाव में प्रदेश दंगामुक्त होता दिखा रहा है और न्याय व्यवस्था के मामले में भी प्रदेश काफी आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से जो प्रदेश को दंगा मुक्त कराने का वादा किया था, उस पर वे खरे उतरते हुए दिखे हैं। 

2017 से अपराधों में हो रही गिरावट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की बदौलत आज उत्तर प्रदेश में अपराधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2017 से अपराधों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली, तो उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होने लगा। आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हो गया है। 

कुर्सी संभालते ही दंगा मुक्त बना उत्तर प्रदेश 

सीएम योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में प्रदेशवासियों को अब दंगों का डर नहीं रहता है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, वैसे ही उन्होंने अपना पहला काम प्रदेश को दंगामुक कराने का किया। बता दें कि जिस वर्ष योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कुर्सी संभाली थी, उस वर्ष यानी की 2017 में प्रदेश में दंगों की संख्या 34 थी। हालांकि एनसीआरबी ने जब 2018, 2019 और 2020 में भी आंकड़े पेश किए, तो इन आंकड़ों में सामने आया कि उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। वहीं 2021 में जब पूरे भारत से 378 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सामने आईं, तो उसमें उत्तर प्रदेश में मात्र 1 घटना थी। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को किस तरह मजबूत बनाया है। 

आज प्रदेश का हर व्यक्ति सुरक्षित 

किसी भी प्रदेश की कानून व्यवस्था उसकी जनता की सुरक्षा से नापी जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति, बालिका, व्यापारी सुरक्षित है। आज प्रदेश में किसी को दंगा होने का डर नहीं है। अगर बीते 6 वर्षों के आंकड़े देखें, तो इन बीते 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। आज उत्तर प्रदेश के वासी बिना डर और आतंक के त्यौहार मनाते हैं। ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था का ही परिणाम है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top