लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का आयोजन होना है, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। जहां चुनाव से पहले अब धर्म बड़ा मुद्दा बन गया है। बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा सनातन धर्म को लेकर कई बार विवादित बयान दिया गया है। जहां अब इन विवादित बयानों पर भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ कथावाचक भी पलटवार कर रहे हैं। जहां रामायण और भागवत के प्रसिद्ध कथाकार स्वामी रामभद्राचार्य ने मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को सनातन धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताया है।
कहा – यहां शिवराज और कमलनाथ नहीं लड़ रहे
प्रसिद्ध कथाकार स्वामी रामभद्राचार्य नेसिवनी में कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया। जहां उन्होंने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि यहां शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस नहीं लड़ रही हैं। बल्कि यहां सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देखना है कि कौन जीतता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करिए हम जीतेंगे। उनके बयान से यह स्पष्ट हो रहा है कि वह भाजपा को सनातन धर्म और कांग्रेस को अधर्म से संबोधित कर रहे हैं।
किसकी होगी मध्यप्रदेश में जीत
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आखिर किसकी जीत होगी यह सवाल अभी भी बना हुआ है। जहां रामायण और भागवत के प्रसिद्ध कथाकार स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को मानें, तो उनके अनुसार विधानसभा चुनाव में सनातन धर्म की जीत होगी। यानी की प्रसिद्ध कथावाचक संकेत दे रहे हैं कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी
विपक्षी गठबंधन इंडिया की तरफ से सनातन धर्म को लेकर आए कई विवादित बयानों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर पलटवार किया है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को इन विवादित बयानों के बाद हिंदू विरोधी पार्टी कहा। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है। हालांकि कांग्रेस पार्टी इस बयान का खंडन करते हुए कहती है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है।