मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही जीत का दावा कर रही है, जहां अब एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। बता दें कि आज शाम तक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम पूरी तरह घोषित हो जाएगा, लेकिन उससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में भी जिक्र किया।
भाजपा की जीत का किया दावा
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा, “समाज के हर वर्ग से भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। अब तक के सारे अनुमान फेल हो जाएंगे। कल सब सूरज के प्रकाश की तरह साफ हो जाएगा।”
योजनाओं को लेकर दिया बयान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं ने काम किया है। उन्होंने बताया, “पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवाज योजना जैसी योजनाएं भी जनता को भाई हैं।” इसके साथ ही उन्होंने लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना का को लेकर बयान देते हुए कहा कि महिलाओं के दिलों में भारतीय जनता पार्टी ने इन योजनाओं के माध्यम से खास जगह बनाई है।
भाजपा शुरुआत से कर रही है दावा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी एग्जिट पोल जारी होने से पहले ही लगातार जीत का दावा कर रही है। जहां स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश में कई चुनावी रैलियां की हैं और रैलियों के दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दोबारा से सत्ता में लौटेगी। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रहे हैं। हालांकि कई सर्वे के आंकड़ों में कांग्रेस पार्टी को भी मध्य प्रदेश में बढ़त दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी यह आज शाम स्पष्ट हो जाएगा।