लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

राहुल गांधी से इंडी गठबंधन नहीं संभल रहा, उनमें नेतृत्व की क्षमता नहीं

News Content

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “हमारे पास अभी कुछ बिल बाकी हैं जो पास होने हैं। साथ में 13-14 और 16-17 को लोकसभा और राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का समय तय हो चुका है। उसके लिए भी सब कुछ तैयार है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके इंडी गठबंधन में क्या चलता है हम उसमें हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं रखते हैं, लेकिन हमने भी सुना कि इंडी गठबंधन में राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सब ने सवाल उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी से इंडी गठबंधन नहीं संभाला जाता है। उनके पास नेतृत्व की क्षमता नहीं है। अब राहुल गांधी के पास नेतृत्व की क्षमता नहीं है तो हम इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते हैं। हमको तो भारत को चलाना है।”

 

जॉर्ज सोरोस मामले की रिपोर्ट के आरोप गंभीर

भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का मामला संसद में उठ चुका है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस के मामले में जो रिपोर्ट सार्वजनिक हुई है। वह आरोप काफी गंभीर है। चाहे संसद सदस्य हो या आम आदमी, सभी को देश के लिए काम करना चाहिए।

 

रिजिजू ने की भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम एकजुट होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं। अगर नियम के तहत कोई भी मुद्दा उठाया जाएगा तो हम उस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्पीकर और चैयरमेन की इजाजत के बाद ही हम किसी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। अलग- अलग नियम पर चर्चा करने के लिए सरकार हमेशा तैयार है। हम चर्चा से कभी भी नहीं भागते हैं। पूरी सरकार यह चाहती है कि महत्वपूर्ण मुद्दे पर हम चर्चा करें।

 

भाजपा ने भी बोला हमला

अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा ने भी हमला बोला है। भाजपा ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी और जॉर्ज सोरोस का एक ही लक्ष्य है, भारत को विकास के रास्ते से हटाना। FDL- AP फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से जुड़ी हुई है। FDL-AP फाउंडेशन ने अपने विचार व्यक्त किए है कि कश्मीर को एक अलग इकाई के रूप में माना जाता है। सोनिया गांधी और एक ऐसे संगठन के बीच यह जुड़ाव हुआ है, जिसने कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विचार का समर्थन किया है।

कांग्रेस जॉर्ज सोरोस के इशारों पर चल रही है : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस हर मर्यादा को तोड़ रही है। कांग्रेस जॉर्ज सोरोस के इशारों पर चल रही है और पूरे देश में जनता द्वारा नकार दी जा रही है। उनके व्यवहार के कारण हर जगह उन्हें नकारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसके भी साथ जा रही है, उन्हें भी डूबा रही है, चाहे वह कोई भी पार्टी हो। साथ ही, कांग्रेस पार्टी भारत की व्यवस्था, संस्थाओं और सिस्टम का अपमान कर रही है और वह सत्ता के मोह में है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात के स्पष्ट प्रमाण सामने आ चुके हैं कि जॉर्ज सोरोस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक साथ चल रहे हैं।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp