लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है

News Content

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हमारे बीच से चला जाना न केवल देश के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। वे सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे। मैं समझता हूं कि वे भारतीय अर्थशास्त्र के एक आधुनिक निर्माता थे। मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि उनको प्रेषित करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

 

उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन ये सीख आने वाली पीढ़ी को देता रहेगा। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी। प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था।आज इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

 

देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

 

वे पाण्डित्य और पवित्रता के धनी व्यक्ति थे

भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन सारे देश के लिए एक दुःखद समाचार है। वे पाण्डित्य और पवित्रता के धनी व्यक्ति थे। वे उस अर्थनीति के जनक थे जिससे सामान्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

 

हर ईद की मिठास वे मेरे साथ बांटते थे

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा, “मनमोहन सिंह जी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। वे बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा काम किया था। हर ईद की मिठास वे मेरे साथ बांटते थे। उनका जाना मैं व्यक्तिगत क्षति मानता हूं। देश ने एक महान सपूत खोया है।”

 

देश को मजबूत करने के लिए उन्होंने उठाए कई महत्वपूर्ण कदम

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन ना केवल उनके परिवार, उनके समर्थकों के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत ही दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से देश ने एक ऐसा राजनेता, एक ऐसा अर्थशास्त्री, एक ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री खो दिया है जिससे देश को बहुत उम्मीद और विश्वास था। देश को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी इस देश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं।

 

उनके जाने से आर्थिक सुधारों के युग का अंत हो गया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आर्थिक सुधारो के महानायक डॉ. मनमोहन सिंह जी मौन हो गए। उनके जाने से आर्थिक सुधारों के एक युग का अंत हो गया है। उनके द्वारा लाए गए आर्थिक सुधारों ने देश को नई गति और दिशा दी थी। डॉ. मनमोहन सिंह को मेरा प्रणाम भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

 

मनमोहन सिंह जी बहुत ईमानदार और मेहनती थे

भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, “मनमोहन सिंह जी एक ऐसे व्यक्ति थे जो बहुत ईमानदार थे बहुत मेहनती थे। उनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला। साउथ दिल्ली से जब वे चुनाव लड़ रहे थे, मैं उस समय उनकी इलेक्शन एजेंट थी। मनमोहन सिंह जी ही थे जिन्होंने भारत को प्रगति के रास्ते पर ला खड़ा किया, शुरूआत उन्होंने ही की थी। भगवान परिवार को इसे सहन करने की शक्ति दे। मनमोहन सिंह जी जैसे व्यक्ति का जाना राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

 

देश ने एक अर्थशास्त्री खो दिया है

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “देश ने एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अर्थशास्त्री भी खो दिया है। पंजाब के एक गांव में जन्म लेने से लेकर अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्हें उनकी सादगी और उनके आर्थिक फैसलों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

डॉ मनमोहन सिंह जी इतिहास में आर्थिक स्थिति को सुधारने वाले के रूप में जाने जाएंगे

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “डॉ मनमोहन सिंह जी कई मामलों में राजनीतिक दबाव में काम करने वाले व्यक्ति नहीं थे। वे पूरी स्वतंत्रता के साथ और पूरी आजादी के साथ काम करने वाले थे। देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया। आज वे हम लोगों के बीच में नहीं हैं लेकिन आने वाले इतिहास में डॉ मनमोहन सिंह जी देश की अर्थव्यवस्था में आर्थिक स्थिति को सुधारने वाले के रूप में जाने जाएंगे और उनका नाम आदर के साथ लिया जाएगा।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp