इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम भ्रष्टाचारियों के घरों पर लगातार दबिश दे रही है। जहां हाल ही में आप सांसद संजय सिंह को ईडी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जहां इस गिरफ्तारी के बाद तमाम विपक्षी पार्टियां भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साथ रही हैं और आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की रेड डलवाई जा रही है। यह इस कड़ी में आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विवादित बयान दिया है।
ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को बताया भाजपा का संगठन
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तथा अन्य सरकारी संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं और उनके संगठन का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की सौ करोड़ जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा डरी हुई है इसीलिए विपक्षी नेताओं को फर्जी केसों में फंसा रही है। संस्थाएं भाजपा के प्रकोष्ठ हैं और उनके संगठन का हिस्सा हैं। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और और अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी और गिरफ्तारी हुई। यह सब भाजपा के कहने पर हो रहा है।
आखिर क्यों नहीं मिल रही जमानत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच अखिलेश यादव पर भी एक सवाल उठ रहा है। दरअसल सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सवाल इसलिए उठा रहा है, क्योंकि वह ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को भारतीय जनता पार्टी के संगठन का हिस्सा बता रहे हैं। लेकिन अगर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भारतीय जनता पार्टी के संगठन का हिस्सा हैं, तो क्या कोर्ट भी भारतीय जनता पार्टी के संगठन का हिस्सा हैं। अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि अगर गिरफ्तार किए गए कई विपक्षी नेता बेगुनाह हैं, तो उन्हें अभी तक कोर्ट से जमानत क्यों नहीं मिली है।
शराब नीति घोटाला मामले में किया गया गिरफ्तार
ईडी द्वारा आप सांसद संजय सिंह को शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि मामले में अब तक करीब 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि ईडी की जांच के मुताबिक, संजय सिंह, दिनेश अरोड़ा और अमित अरोड़ा से मिलते थे। इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने संजय सिंह को 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये दिए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के ही एक और बड़े नेता मनीष सिसोदिया पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं।