भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशान साधा है। दरअसल लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले जेपी नड्डा ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “लोग लोकसभा के लिए एकतरफा फैसला दे रहे हैं। ये संभव है कि ओडिशा की सारी लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में आएं।” वहीं उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री को लेकर कहा, “ओडिशा की जनता ने नवीन बाबू को आराम देने का मन बनाया है। भाजपा यहां चुनाव में जीत हासिल करे इसके लिए ओडिशा की जनता तत्पर है। ओडिशा की जनता चाहती है कि एक सक्रिय मुख्यमंत्री बने, एक स्वस्थ मुख्यमंत्री बने। ये भाजपा के माध्यम से संभव होगा।” इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे धरातल की ओर जा रही है।
ओडिशा की लोकसभा सीटों को लेकर भाजपा अध्यक्ष का बड़ा दावा
- May 16, 2024
- 3:00 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp