2024 के लोकसभा चुनाव के बाद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू NDA सरकार बनने के मुख्य कारक के रूप में दिख रहे हैं। उनके साथ NDA ने आंध्र प्रदेश की लोकसभा की 25 में से 21 सीट एवं विधानसभा की 175 में से 135 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। चुनावी नतीजों के बाद यह अटकलें काफ़ी तेज़ हो गई कि नायडू INDIA गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन्हीं अटकलों पर विराम लगा दिया है। विजयवाड़ा में तेलुगु देशम पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा “आप हमेशा खबरें चाहते हैं, मैं अनुभवी हूं और मैंने इस देश में कई राजनीतिक बदलाव देखे हैं। 5 साल से आंध्र प्रदेश में कोई शासन नहीं था। आंध्र के इतिहास में अप्रत्याशित परिणाम सामने आए हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आता रहता है। कई पार्टियों को मतदाताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हम एनडीए में हैं और मैं एनडीए की बैठक में जा रहा हूं।”
इंडी गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर चंद्रबाबू नायडू ने लगाया विराम
- June 5, 2024
- 10:50 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp