लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

News Content

भाजपा नेता बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर 2024 से बिहार मे हिंदू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा का पहला चरण 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होगा और 22 अक्टूबर को किशनगंज में खत्म होगा। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदुओं को एकजुट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि “बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। उन्होंने कहा कि वे बंटोगे तो कटोगे का संदेश देना चाहते हैं और संगठित हिन्दू, सशक्त हिन्दू का संदेश देना चाहते हैं।

 

गिरिराज सिंह देना चाहते हैं बंटोगे तो कटोगे का संदेश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेगा हिन्दुस्तान। अब हिंदुओं को एक करने का समय आ गया है। पाकिस्तान में 22 परसेंट से 1 परसेंट हो गया। अगर बंटवारे के समय सारे मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो हमें जूलूस में पत्थर नहीं खाने पड़ते। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमने आज तक तजिया में एक पत्थर नहीं फेंका है, लेकिन हमारे दुर्गा पूजा से लेकर सरस्वती पूजा विसर्जन में पत्थर फेंके जाते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि वे बंटोगे तो कटोगे का संदेश देना चाहते हैं और संगठित हिन्दू, सशक्त हिन्दू का संदेश देना चाहते हैं।

 

मुस्लिम बहुल इलाकों का दौरा करेंगे गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर 2024 से बिहार मे हिंदू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा में वह भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे, जो मुस्लिम बहुल इलाका है।

 

18 अक्टूबर से निकलेगी “हिन्दू स्वाभिमान यात्रा”

बिहार में हिन्दुओं को संगठित करने के उद्देश्य से गिरिराज सिंह बिहार में 18 अक्टूबर से “हिन्दू स्वाभिमान यात्रा” निकालने वाले हैं। पहले चरण में वह मुस्लिम बहुल सीमांचल एवं भागलपुर में यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने संगठित हिन्दू-सुरक्षित हिन्दू का नारा दिया है। सभी हिंदूवादी संगठन इस यात्रा में शामिल होंगे। समिति की ओर से बताया गया है कि बांग्लादेश में हिन्दू बहन-बेटियों पर हुए अत्याचार के विरोध और कट्टरपंथियों के जरिए भविष्य में भारत में भी ऐसी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है।

 

400 जिलों में प्रारंभ हो रही हिंदू जागरण यात्रा

भागलपुर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन और हिंदू जागरण यात्रा समिति की संयुक्त बैठक हुई। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि यह यात्रा 18 अक्टूबर को भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में शंखनाद एवं पूजा हवन के साथ शुरू होगी। यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए किशनगंज की ओर बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि देश के 400 जिलों में हिंदू जागरण यात्रा प्रारंभ हो रही है, जिसकी शुरुआत भागलपुर से की जाएगी।

 

यात्रा में करीब 10,000 लोग होंगे शामिल

यात्रा में करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। दक्षिण बिहार के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष दास ने सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का स्वागत किया। यह यात्रा 18 अक्टूबर 2024 को भागलपुर से शुरू होगी और 19 अक्टूबर को कटिहार पहुंचेगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया, और 22 अक्टूबर को किशनगंज में समाप्त होगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेशा हिंदू हितों की रक्षा की बात करते हैं और उन्हें चिंता है कि बांग्लादेश की तरह भारत में भी मुस्लिम कट्टरपंथी हिंदुओं पर अत्याचार न करने लगे। यही कारण है कि वे ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकालने जा रहे हैं, ताकि भारत के हिंदुओं को जागरूक किया जा सके।

 

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp