लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

“पत्थर दिल हो गई हैं ममता दीदी”: शिवराज सिंह चौहान

News Content

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि “बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पत्थर दिल हो गई हैं।”

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?

आपको बता दें की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलकाता में हुए रेप व हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “ममता को इसके परिणाम भुगतने होंगे। ममता दीदी पत्थर दिल हो गई हैं। वह इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही हैं। पहले तो माता-पिता को झूठा बताया गया कि उनकी बेटी बीमार है। फिर उन्हें बताया गया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। कई घंटों तक कोई एफआइआर दर्ज नहीं की गई। बाद में पुलिस के सामने साक्ष्य मिटाए गए। यह अन्याय की पराकाष्ठा है। पूरा देश आहत है। ममता दीदी को परिणाम भुगतने होंगे।”

चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “चंपई जी ने कोई शर्त नहीं रखी है। वह झारखंड को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। जिस तरह से बाहरी लोग झारखंड में जमीन और संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं, उसके खिलाफ उन्होंने क्रांति की शुरुआत की है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले पर पहले भी दिया था बयान

शिवराज सिंह चौहान ने कोलकाता मामले पर पहले भी बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि “यह घटना सभ्य भारत के चेहरे पर एक धब्बा है।” उन्होंने डॉक्टरों के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा था कि “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए कि ऐसी घटना हुई। जो लोग इसका विरोध कर रहे थे, उन पर विरोध करने के लिए हमला किया गया।”

ममता राज को बताया था जंगल राज

चौहान ने अपने बयान में आगे कहा था कि “पश्चिम बंगाल में ममता जी निर्मम हो गई हैं। वहां जंगल राज है। स्थिति बदलनी चाहिए। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp