लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

आज महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

News Content

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरे पर वह पालघर में वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना पर करीब 76,000 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। इसके अलावा पीएम मोदी 218 मत्यस्य पालन परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिनपर 1560 करोड़ रूपए का खर्च आने का अनुमान है। लेकिन इससे पहले वह मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र दौरे से पहले पीएम मोदी ने किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया और लिखा कि “मैं कल, 30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मुंबई में मैं सुबह करीब 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच फिनटेक की दुनिया में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है और क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है। इसके बाद मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह आधारित विकास और महाराष्ट्र की प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

वधावन बंदरगाह बनाने का क्या है उद्देश्य?

वधावन बंदरगाह को पालघर जिले के दहानू शहर के पास बनाया जा रहा है। इसको बनाने का मुख्य उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है। बता दें की इसके बनने से देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। और खास बात ये है कि वधावन बंदरगाह भारत का 13वां प्रमुख बंदरगाह और पहला अपतटीय बंदरगाह होगा। यह सभी मौसमों में खुला रहने वाला और भारत में गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा। बता दें की इस वधावन बंदरगाह में बड़े कंटेनर जहाजों का आवागमन भी संभव होगा।

क्या-क्या होगा मत्स्य पालन परियोजनाओं में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1,560 करोड़ रूपए खर्च कर 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। इससे मत्स्य पालन क्षेत्र में 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी जी करीब 360 करोड़ रूपए की लागत से, मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए संचार और सहायता प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp