लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

श्रीनगर में निकली तिरंगा यात्रा तो पीएम मोदी बोले- ये यात्रा हर किसी को करेगी प्रेरित

News Content

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकालना शुरू हुईं हैं। श्रीनगर में निकली तिरंगा यात्रा में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी तिरंगा लेकर सभी के साथ शामिल हुए। इस दौरान नावों पर सवार लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ डल झील पार करते देखा गया, श्रीनगर की सड़कों पर तिरंगों के साथ पैदल चलने वाले लोग में भी अलग ही देशभक्ति की झलक देखने को मिली।

एलजी कार्यालय ने की पोस्ट, पीएम मोदी ने किया रिट्वीट

तिरंगा यात्रा को लेकर एलजी (उपराज्यपाल) जम्मू-कश्मीर के कार्यालय से अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “तिरंगा यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों की यह भावना हर किसी को प्रेरित करने वाली है।” इस दौरान एलजी ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनें। यह अभियान राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव बनाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने इस विचार को अपनाया है और इसे अपना गर्मजोशी और समर्थन दिया है।

और क्या बोले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ?

तिरंगा यात्रा के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में यहां के नागरिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोगों से तिरंगा रैलियों, तिरंगा संगीत समारोहों, तिरंगा कैनवास, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी और तिरंगा मेले में भाग लेने का आह्वान किया गया। इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कई अन्य इलाकों में भी तिरंगा रैलियां निकाली गईं। ये रैलियां केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर में रैलियों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

“हर घर तिरंगा” अभियान हुआ शुरू

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस पर्व को 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है, जो अगले 6 दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 2024 में इस अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज करते हुए लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपील की थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp