लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

अखिलेश बोले संविधान बदल देगी बीजेपी सरकार, क्या भाजपा से डर गई है समाजवादी पार्टी ?

News Content

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। जहां अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ, तो भारतीय जनता पार्टी संविधान बदल देगी। बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह बयान उस वक्त दिया जब वह पूर्व विधायक नीरज मौर्य की पुस्‍तक ‘दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता’ के विमोचन पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

बीजेपी संविधान बदल सकती है

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि अगर इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सरकार बनने से पीछे रह जाता है, तो भारतीय जनता पार्टी संविधान बदल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भाजपा संविधान बदलकर देश को न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की सरकार को लेकर बोला कि अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तो देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत और उनके बताए गए रास्ते पर चलेगा।

महिला आरक्षण को लेकर भी बोला हमला

समाजवादी पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी को लगातार महिला आरक्षण पर भी घेरा जा रहा है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति वंदन कानून के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। अगर महिला आरक्षण कानून बन गया है, तो भाजपा ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट क्यों नहीं दिया? हालांकि अखिलेश यादव इस दौरान इंडिया गठबंधन की बात करना भूल गए हैं कि इंडिया गठबंधन ने आखिर महिलाओं को कितना आरक्षण दिया है। वहीं महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाना है।

आखिर भाजपा से क्यों डरी हुई है समाजवादी पार्टी

लोकसभा चुनाव 2024 जैसे ही नजदीक आते जा रहा है वैसे ही पूरा इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी से डरा हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल ऐसा इंडिया गठबंधन के बयानों से प्रतीत हो रहा है। जहां इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी बार-बार यह कह रही है कि अगर भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आई, तो वह संविधान बदल देगी। कोई महिला आरक्षण को लेकर भी अखिलेश यादव द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला जा रहा है। लेकिन अखिलेश यादव इस बात को बार-बार भूल जाते हैं कि महिला आरक्षण अभी लागू नहीं हुआ है। अखिलेश यादव जिस महिला आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी को घेर रहे हैं, उस महिला आरक्षण के समर्थन में लगभग पूरे विपक्ष ने वोट दिया था। महिला आरक्षण कब लागू होगा इसकी स्थिति लोकसभा में ही स्पष्ट हो गई थी। वहीं अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर आखिर संविधान बदलने का आरोप क्यों लगा रहे हैं। अखिलेश यादव इस आरोप को साबित भी नहीं कर पाते हैं कि भाजपा संविधान कैसे बदल रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top