लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

आखिर महिला आरक्षण के फॉर्मूले को क्यों नहीं समझ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति हुई तेज

News Content

प्रत्येक लोकसभा चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जहां विपक्ष द्वारा सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला जा रहा है। इस हमले में तर्क पूरी तरह से गायब दिखाई दे रहे हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव में निकाली जा रही लिस्ट पर हमला किया है।

अपने बयान में क्या बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नवरात्र पर किया जाएगा। उन्होंने बोला कि, ‘आने वाले चुनाव में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। नवरात्र आते ही हम भी VIP सीटों पे नाम अनाउंस कर देंगे। हम तो बहुत पहले अपने PDA के साथ उनके वीआईपियों को हराने की रणनीति बना चुके हैं। सूची के बाद सूची आ रही है उनकी, बताइए महिलाओं को कितना आरक्षण दिया है उन्होंने।’

आखिर महिला आरक्षण के फॉर्मूले को क्यों नहीं समझ रहे सपा मुखिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर लगातार हमला कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान वह महिला आरक्षण के फार्मूले को भूलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि महिला आरक्षण देश में तभी लागू हो सकेगा, जब जनगणना होगी और जनगणना के बाद परिसीमन के आधार पर यह तय किया जाएगा की किस क्षेत्र में महिलाओं को कितना आरक्षण देना है। हालांकि यह आरक्षण कुल 33 फीसदी होगा। वहीं इसको लेकर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में बताया भी जा रहा है कि 2029 तक यह कार्य पूरा हो सकेगा। लेकिन सपा प्रमुख इस पूरी प्रक्रिया को समझने को तैयार ही नहीं हैं।

क्या केंद्र से होगी भाजपा की विदाई ?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र से विदाई होगी। लेकिन क्या भारतीय जनता पार्टी को केंद्र से बाहर कर पाना इतना आसान होगा ? क्योंकि हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किए गए कई सर्वे में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिख रही है। ऐसे में क्या अखिलेश यादव का यह सपना इस बार पूरा हो सकेगा ?

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top