लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, क्या हर हर महादेव का नारा दिला पाएगा जीत

News Content

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने अब एक नया दांव खेल दिया है। दरअसल कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में हर बार नए तेवर और नए अंदाज के साथ चुनाव में उतरती है। हालांकि कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में बीते दो लोकसभा चुनाव में दाल नहीं गल पाई है। परंतु इस बार कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में नया प्रयोग कर रही है। इस बार कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश में अंदाज और तेवर पिछले दो लोकसभा चुनावों के मुकाबले बदले बदले दिख रहे हैं। क्योंकि इस बार कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में जय श्री राम के नारे का जवाब हर हर महादेव से दे रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष बदलने के साथ आ रहा बदलाव

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष को बदल दिया है। पार्टी ने काफी दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खबरी की जगह अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी थी। जहां अजय राय को वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वही जब से कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना अध्यक्ष बदला है तब से कांग्रेस पार्टी के फैसले भी काफी बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव बनारस से लड़ने को लेकर संकेत दिए थे।

अब जय श्री राम का जवाब हर हर महादेव से दे रहे कांग्रेसी

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश एक बड़ी भूमिका निभाता है। जहां इस बार कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान दे रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद से ही कई चौंकाने वाले फैसले भी सामने आ रहे हैं। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के जय श्री राम के नारे का जवाब हर हर महादेव से देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या लोकसभा चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे के साथ उतरना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी जगह बनाना चाहती है यह बात तो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद से ही तय हो चुकी थी। दरअसल इस बार कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट प्राप्त करने का है। और यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं को लुभाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी जय श्री राम के नारे का जवाब हर हर महादेव के नारे के साथ दे रही है, इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश के हिंदुओं का वोट प्राप्त करना चाहती है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top