लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

उत्तर प्रदेश में बस्ती संपर्क अभियान का भाजपा को मिलेगा बड़ा लाभ, देखिए भाजपा के लिए कितना फायदेमंद होगा यह अभियान

News Content

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। जहां भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को भी कार्यभार सौंपा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को अपने साथ लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अब दलितों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर दलितों के लिए कई योजनाएं भी लाती रहती है, जिनकी जानकारी दलितों तक पहुंचना आवश्यक है।

भाजपा ने चलाया बस्ती संपर्क अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अभियान की शुरुआत की है, जिसका नाम है “बस्ती संपर्क अभियान”। इस अभियान की तहत भारतीय जनता पार्टी के विधायक और सांसद बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। इस अभियान के दौरान भाजपा विधायक और सांसदों का उद्देश्य केंद्र सरकार की उन नीतियों के बारे में दलित तक पहुंचाना होगा, जिनकी जानकारी उन्हें अभी तक नहीं प्राप्त हुई है।

लोकसभा चुनाव में मिलेगा अभियान का फायदा

भारतीय जनता पार्टी को बस्ती संपर्क अभियान का फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का है। जहां इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी दलितों को भी केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक करके उन्हें अपने साथ शामिल करेगी।

भाजपा को होगा लाभ, तो बसपा को होगा नुकसान

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में बस्ती संपर्क अभियान से पार्टी को काफी लाभ होने की संभावना है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान से बहुजन समाजवादी पार्टी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दरअसल बहुजन समाजवादी पार्टी दलितों के नाम पर वोट मांगती है ऐसे में अगर भारतीय जनता पार्टी दलितों पर ध्यान दे रही है तो इससे बहुजन समाजवादी पार्टी का वोट बैंक भारतीय जनता पार्टी की ओर परिवर्तित हो जाएगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को दिसंबर माह तक चलाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top