लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

उत्तर प्रदेश में हर महिला तक प्रदेश सरकार पहुंचा रही महिला आरक्षण की जानकारी, देखिए क्या है भाजपा का पूरा प्लान

News Content

महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत से बिल पास होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी बड़ा कदम उठा रही है। जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की हर महिला तक महिला आरक्षण की जानकारी पहुंचा रही है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है। जहां इस प्लान में प्रदेश की हर महिला तक महिला आरक्षण की जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। जहां इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक टीम का गठन किया है। 

75 जिलों में शुरू हुआ अभियान

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को महिला आरक्षण की जानकारी देने के लिए अभियान की शुरुआत गुरुवार से ही हो चुकी है। जहां प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इस अभियान की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा पर है। महिला मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में हर महिला तक इस कानून के बारे में जागरूक कर रही हैं। जहां यह अभियान बूथ से लेकर मंडल स्तर पर चलाया जा रहा है। वहीं इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि 15 दिनों के अंदर ही यह अभियान संपन्न हो जाए।

महिलाओं से लिखवाएंगी पोस्ट कार्ड

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा इस अभियान के तहत महिलाओं के बीच जाकर उन्हें महिला आरक्षण के बारे में जानकारी तो देंगी ही, इसके साथ ही महिला कार्यकर्ता सभी महिलाओं से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 के लिए पोस्ट कार्ड भी लिखवाएंगी। बता दें कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की अलग- अलग योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से सम्पर्क करके उनसे प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए पोस्टकार्ड लिखवाया था।

लगभग 27 साल से अटका था बिल

महिला आरक्षण को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ बिल, काफी पुराना है। जहां एचडी देवगौड़ा की सरकार के समय 12 सितंबर 1996 को संसद में महिला आरक्षण को लेकर बिल पेश किया गया था। लेकिन पूर्ण बहुमत न मिलने के चलते यह बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद भी संसद में कई बार यह बिल आया, लेकिन तब भी यह पास नहीं हो सका। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा और राज्यसभा में यह बिल पास हो गया। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top