उत्तर प्रदेश में हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म में परिवर्तन करने वाले लोग आप घर वापसी कर रहे हैं। दिल से यह वह लो लोग हैं जिन्होंने पूर्व में हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म अपनाया था लेकिन अब यह लोग फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जहां ताजा मामला मुजफ्फरनगर से आया है। बता दें कि मुजफ्फरनगर के 10 मुस्लिम परिवारों के कुल 70 लोगों ने पुनः हिंदू धर्म अपना लिया है। वहीं इसको लेकर आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी महाराज जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जाता है।
70 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में 10 मुस्लिम परिवारों के 70 लोगों ने पुनः हिंदू धर्म में वापसी की। जहां आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने सभी 70 लोगों की वेद मंत्रों के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कराकर शुद्धि की। शुद्धि कराकर पुनः 10 परिवारों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इस दौरान लोगों के नाम भी परिवर्तित किए गए। जिसमें नाहिद का नाम अरविंद कुमार, तो वहीं नाजिया का नाम कविता और गुलशन का नाम अक्षय कुमार रखा गया है। इसी प्रकार परिवार के अन्य सभी सदस्यों के नाम भी बदल दिए गए हैं।
पूर्वजों ने अपनाया था मुस्लिम धर्म
पुनः हिंदू धर्म में वापसी करने वाले परिवारों में से जाकिर नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनके पूर्वज पहले हिंदू ही थे, लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया। वे बताते हैं कि उन्होंने लगभग 10 वर्ष पूर्व इस्लाम कबूल कर लिया था। लेकिन अब वह पुनः हिन्दू धर्म में वापसी कर रहे हैं। बता दें कि पूरे विधि विधान के साथ सभी 70 लोगों की हिंदू धर्म में पुनः वापसी की गई है।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने से माहौल हुआ ठीक
मुज़फ्फरनगर के 10 परिवारों के 70 लोगों द्वारा पुनः हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 1,100 मुस्लिम लोगों ने दोबारा हिन्दू धर्म में वापसी की है। जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओं का उत्पीड़न करके और उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब प्रदेश में दूसरी बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनने और माहौल ठीक होने पर पहले धर्म छोड़ गए लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्म बदल कर चले गए थे अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वह वापसी कर रहे हैं।