लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

देशभर में इस वर्ष मनाई जायेंगी 3 दीपावली, आखिर ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर? 

News Content

अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी भेजे जा चुके हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का उद्घाटन है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को पूरे देश भर में देशवासियों से दीपावली मनाने का आग्रह किया है। हालांकि इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने इस वर्ष एक नहीं, बल्कि तीन दीपावली मनाएं जाने का दावा किया है। 

इस वर्ष तीन दीपावली मनाएंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर के साथ साथ 3 दीपावली मनाने का भी बयान दिया था। दरअसल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि इस वर्ष देश तीन दीपावली मनाएगा। उन्होंने कहा है कि पहली दीपावली तब मनाई जाएगी, जब 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान होंगे। वहीं उन्होंने दूसरी दीपावली को लेकर बताया कि दूसरी दीपावली तब मनाई जाएगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं तीसरी दीपावली तब मनाई जाएगी, जब देश में दीपावली का पर्व होगा।

500 वर्षों बाद पूरे देश में है उत्साह

राम मंदिर के भव्य आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुशी जताते हुए कहा है कि 500 वर्षों बाद आज भारत देश में उत्साह है। वहीं उन्होंने भगवान श्री राम को एक धर्म, एक देश और एक जाति के नहीं, बल्कि सभी के राम बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “भगवान श्री राम सबके हैं और सब राम के हैं। पूरे देश में राममय माहौल हो गया है। 500 वर्षों बाद आज वह समय आया है, जब पूरे भारत में उत्साह, उमंग है।”

भव्य होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बेहद भव्य होने जा रहा है। राम मंदिर उद्घाटन के लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन तक की हर व्यवस्था को जांचा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अतिथियों को भी आमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। हालांकि विपक्ष के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है, परंतु कांग्रेस ने उद्घाटन में शामिल होने से इंकार कर दिया है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top