लोकसभा 2024 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में भी लगी हुई है। जहां राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई थी, जिसका आज समापन कार्यक्रम है। इस समापन कार्यक्रम के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में एक महासभा को संबोधित करेंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह जनसभा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री के दौरा बेहद खास
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के जयपुर में महासभा को संबोधित करने का दौरा बेहद खास माना जा रहा है। बता दें कि राजस्थान में पहले ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित करना भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मजबूत कड़ी साबित होगा।
भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा समर्थन
भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में प्रदेश की जनता का खूब प्यार मिल रहा है। जहां इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बयान भी जारी किया। सीपी जोशी ने कहा कि इस संकल्प परिवर्तन यात्रा के दौरान जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिला है, उस हिसाब से यह स्पष्ट होता है कि जनता अब अहंकारी और घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी इस दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार पर तंज कस रहे थे।
आंकड़ों में भी भारतीय जनता पार्टी मार रही बाजी
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगर आंकड़ों पर नज़र डालें, तो यह भारतीय जनता पार्टी के ही पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में भाजपा की संकल्प परिवर्तन यात्रा भी बेहद असरदार दिखाई देगी। वहीं अगर आंकड़ों पर भी नजर डालें, तो इस बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनती दिख रही है। बता दें कि बीते 2 दशक से राजस्थान में लगातार किसी भी एक पार्टी की सरकार 2 बार नहीं बनी है। यानी की राजस्थान की जनता ने 1 बार भारतीय जनता पार्टी को, तो वहीं 1 बार कांग्रेस पार्टी को चुना है। बीते 2 दशक से किसी भी पार्टी का व्यक्ति लगातार 2 बार मुख्यमंत्री नहीं बन सका है। इस तरह यह आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अच्छे हैं।