लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

प्रियंका गांधी वाराणसी से, तो वहीं राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, लेकिन जीत का सफर नहीं होगा आसान

News Content

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। हर दिन कांग्रेस पार्टी कोई न कोई नया ऐलान कर रही है। जहां बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा की। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे की सूचना आई। बीच-बीच में लड़खड़ाता विपक्ष का गठबंधन अब लोकसभा चुनाव के लिए काफी हद तक तैयार होता दिख रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से अमेठी से चुनाव लडने की तैयारी में हैं, तो वहीं प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।

कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लडने का ऐलान किया है। वही प्रियंका गांधी की वाराणसी से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अजय राय ने संकेत दिए हैं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 में वाराणसी की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

राहुल गांधी के लिए फिर से अमेठी में जीत हासिल करना नहीं होगा आसान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। हालांकि अमेठी से चुनाव लड़ने का उनका यह सफर आसान नहीं होगा। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से करारी हार का सामना करना पड़ा है। अमेठी को भले ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता हो, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में जब स्मृति ईरानी ने अमेठी से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की, तो कांग्रेस का यह गढ़ टूटता हुआ दिखाई दिया। आंकड़े बताते हैं कि राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। दरअसल उन्होंने अमेठी से पहली बार 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 में भी उन्होंने अमेठी से जीत हासिल करते हुए जनता के विश्वास को बनाए रखा। वही 2014 में भी उन्होंने अमेठी से जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी। लेकिन 2019 में उन्हें अमेठी से हाथ धोना पड़ गया।

वाराणसी से प्रियंका गांधी कैसे हासिल कर पाएंगी जीत

कांग्रेस यूपी के अध्यक्ष अजय राय संकेत दे रहे हैं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इसके बाद एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या प्रियंका गांधी वाराणसी से जीत हासिल कर पाएंगी। दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दो बार वाराणसी से जीत हासिल कर चुके हैं। देशभर में प्रधानमंत्री की कितनी लोकप्रियता है, यह किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में प्रियंका गांधी का वाराणसी से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना उनके लिए किसी कड़ी चुनौती से कम नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर तंज कसा है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि पिछले दो बार के लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका गांधी की वाराणसी से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। लेकिन प्रियंका गांधी वाराणसी तो छोड़िए किसी भी जिले से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top