लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

भाजपा के नेता कर रहे घर वापसी, आखिर क्या है इन नेताओं का घर वापसी का कारण

News Content

भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके नेता पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में अब राघवेंद्र सिंह लोधी का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि राघवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया था। लेकिन लंबे समय बाद राघवेंद्र सिंह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक हैं, जिसके चलते उनकी घर वापसी भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस प्रकार हुई घर वापसी

मध्य प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में राघवेन्द्र सिंह लोधी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिया और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए। लेकिन इस दौरान उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। जिसके बाद अब राघवेन्द्र सिंह लोधी फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिस समय लोधी ने पार्टी की सदस्यता ली, उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्वनी वैष्णव सहित कई नेता उपस्थित रहे और उन्होंने राघवेंद्र सिंह का भारतीय जनता पार्टी में पुनः स्वागत किया। इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के चुनाव में जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है।

टिकट मिलने की है उम्मीद

घर वापसी के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंग लोधी को टिकट मिल सकता है। यह चर्चा काफी दिनों से सियासी गलियारों में चल रही थी कि राघवेन्द्र सिंह की घर वापसी हो सकती है। जब राघवेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ी थी, तब इसका कारण उन्हें चुनाव के लिए टिकट न मिलना था। लेकिन घर वापसी के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राघवेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर उतारा जा सकता है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से तो कोई घोषणा नहीं की गई है कि राघवेंद्र सिंह को टिकट मिलेगा या फिर नहीं। लेकिन जिस प्रकार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राघवेंद्र सिंह के भारतीय जनता पार्टी में दोबारा जुड़ने से चुनाव में भाजपा की जीत की उम्मीद और बढ़ गई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार उन्हें चुनाव के लिए टिकट जरूर मिलेगा।

अपने क्षेत्र में है दबदबा

राघवेंद्र सिंह लोधी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट ने मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। लेकिन तब इनको केवल 21,000 वोट ही मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह उस समय भाजपा से केवल तीन हजार वोटों से ही हारे थे। मध्यप्रदेश में जबेरा विधानसभा लोधी बाहुल्य क्षेत्र है। प्रताप सिंह लोधी यहां से पूर्व विधायक भी रह चके हैं। वही यहां के वर्तमान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी हैं। हालांकि राघवेंद्र सिंह लोधी का यहां काफी दबदबा है। इसलिए इस क्षेत्र से राघवेंद्र सिंह लोधी को टिकट मिलने की संभावना है।

भाजपा सबका साथ सबका विकास वाली पार्टी

भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके कई नेता धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी में पुनः वापसी कर रहे हैं। जहां इसका प्रमुख कारण सच्चाई का साथ भी बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जो नेता भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हुए थे, उन पार्टियों का ना तो इन नेताओं को रवैया अच्छा लगा और ना ही पार्टी की नीति। पुनः वापसी करने वाले नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लोकहित में कार्य करती है और यह पार्टी जाति, धर्म और समुदाय का भेदभाव न करते हुए सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के नारे पर कार्य करती है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top