लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से कई बयान जारी किए जा रहे हैं। जहां इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की सभी 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जमकर मेहनत करने का आवाह्न भी किया।
100 में से 70 प्रतिशत वोट हमारा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करने के दौरान वोट प्रतिशत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि “हमें एक-एक बूथ को एक-एक लोकसभा सीट की तरह लेना है। ‘100 में 60 वोट हमारा है’ का युग चला गया है। अब 100 में 75 प्रतिशत वोट हमारा है, 25 प्रतिशत में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। इसी लक्ष्य को लेकर डट जाओ। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ के दम पर यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे।”
उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान विपक्ष पर भी जमकर पलटवार किया। जहां उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भी खारिज किया। उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष के प्रोपोगेंडा और उत्तर प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत को लेकर बयान देते हुआ कहा कि ‘विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को हमें रोकना होगा। समाज के सभी वर्ग प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के साथ हैं, खासकर ओबीसी, जो चट्टान की तरह खड़े हैं। 2024 में बीजेपी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी।”
उत्तर प्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटें लाना नामुमकिन
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो आंकड़ों को लेकर हो किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद यह विश्वास और बढ़ गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश में आए बदलावों से भी प्रदेश के लोगों का भाजपा पर भरोसा और बढ़ा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा सीटें विपक्ष के लिए प्राप्त करना नामुमकिन है।