लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

News Content

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी नीतियां तैयार करने में जुटी हुई हैं। हालांकि इसी दौरान कई प्रमुख नेताओं के पार्टी बदलने की भी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दरअसल सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। वहीं इसी दौरान कई प्रमुख नेता अपने लिए बेहतर पार्टी की भी तलाश कर रहे हैं। यही कारण है कि लगातार नेताओं की पार्टी बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर के भाजपा गठबंधन में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। और इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है।

क्या जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भाजपा गठबंधन में होंगे शामिल

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में आ सकते हैं। हालांकि अभी तक ना ही तो भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर कोई स्पष्ट टिप्पणी जारी की है और ना ही रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर ने गठबंधन को लेकर कोई बयान दिया है। फिलहाल यह सवाल सबके मन में बना हुआ है कि आखिर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होंगे या नहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बयान

भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर शामिल होंगे या नहीं इसको लेकर जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी। परंतु उनके जवाब से ये संभावना जरूर जताई जा रही है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि किस पार्टी से गठबंधन करना है, यह केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जो भी पार्टी जुड़ेगी उसे लाभ ही होगा।

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर भी होना है उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी थी। इस विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच टक्कर होगी। हालांकि उपचुनाव पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी घोसी उपचुनाव में बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करेगी। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top