लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

सपा अध्यक्ष ने अपने भाषण में भगवान राम और गोस्वामी तुलसीदास को किया याद, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया पलटवार

News Content

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर दिख रही हैं। जहां अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में हम 80 की 80 सीटों पर बीजेपी को सबक सिखाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने भाषण में भगवान राम, गोस्वामी तुलसीदास और महाभारत को भी याद किया। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के 2 दिवसीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे थे। जहां से उन्होंने सत्ता पक्ष पर हमला किया, हालांकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष पर पलटवार कर दिया।

सपा अध्यक्ष ने भगवान राम, महाभारत और गोस्वामी तुलसीदास को किया याद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब समाजवादी पार्टी के 2 दिवसीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे, तो वे अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने अपने भाषण में भगवान राम, महाभारत और गोस्वामी तुलसीदास को भी याद किया। सपा अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि जब हम चित्रकूट को याद करते हैं, तो भगवान राम याद आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इतिहास के पन्नों को पलटें, तो गोस्वामी तुलसीदास जी को भूल नहीं पाते। यही कारण है कि सपा के हर कार्यकर्ता को हनुमान चालीसा याद है। वहीं महाभारत और रामायण का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष बोले कि शायद ही ऐसा कोई घर हो जिसने महाभारत और रामायण न देखी हो।

80 में से 80 सीट लाने का दावा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाषण में बीजेपी को चुनौती देते हुए 80 में से 80 सीट जीतने का दावा किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीट हैं, जिसमें से 80 की 80 सीटों पर सपा प्रमुख जीत का दावा ठोक रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में सबक सिखायेगी।

सपा अध्यक्ष पर उपमुख्यमंत्री ने किया पलटवार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब बांदा से बीजेपी पर हमला करते हुए नजर आए, तो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष पर पलटवार कर दिया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें चार बार नकार दिया है। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को लुच्चे, लफंगे, गुंडा और माफियाओं की पार्टी कहा। उप मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर बोलते हुए आगे कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब प्रदेश में अराजकता और दंगे फैलाने का काम किया है।

आखिर क्यों आई सपा अध्यक्ष को रामायण और महाभारत की याद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब बांदा में भगवान राम और गोस्वामी तुलसीदास को याद किया, तो उन पर एक बड़ा प्रश्न उठने लगा कि आखिर सपा अध्यक्ष को भगवान राम और गोस्वामी तुलसीदास की याद कैसे आ गई। यह तो मानना होगा कि जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है, तो विपक्षी पार्टियों को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की याद आने लगी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top