दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी को पंजाब में भी बड़ा झटका लगा है। दरअसल आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि AAP सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर ईस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगूरल कुछ देर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस को भी पंजाब में झटका लगा था। जहां पंजाब कांग्रेस नेता नवनीत बिट्टू ने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।
