बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मनीष कश्यप ने आज भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता मनोज तिवारी और संजय मयूख की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मनीष कश्यप ने कहा, “इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए। इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।” वहीं मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को लेकर कहा, “मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वे पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे।” संभावना जताई जा रही है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी मनीष कश्यप को कोई बड़ा पद दे सकती है।
अटकलों के बीच मनीष कश्यप ने थामा भाजपा का दामन
- April 25, 2024
- 4:37 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp