बीते दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने अब भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि सोमवार को इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता अशोक चौहान ने बयान देते हुए कहा था कि वह दो से तीन दिनों में स्थिति स्पष्ट कर देंगे। वहीं अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की है। आज अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस नेता अमरनाथ राजुरकर भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
