झारखंड में सियासी गर्मी बनी रहती है। हाल ही में जेल से रिहाई के बाद हेमंत सोरेन ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं अब झारखंड को लेकर भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि यहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी। उन्होंने अपने बयान में कहा, “यहां पर (झारखंड) जिसका राज चल रहा है, उसकी जगह बीजेपी की डबल इंजन की सरकार आएगी।” उन्होंने झारखंड की जनता के भरोसे की बात करते हुए बताया, “बहुत अच्छा फीडबैक मिल रहा है। हम यहां जीत जाएंगे।”