छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के चयन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार राजस्थान का मुख्यमंत्री भी घोषित कर दिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी चौंकाने वाला फैसला किया है। मध्य प्रदेश की जनता की तरह राजस्थान की जनता को भी इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के लिए भारतीय जनता पार्टी ऐसे चेहरे को सामने लाएगी, जो मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में शामिल ही नहीं है। हालांकि आज सुबह 11:30 बजे से उनका शपथ ग्रहण समारोह भी शुरू हो गया है।
भजन लाल शर्मा को बनाया गया मुख्यमंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित किया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि भजन लाल शर्मा ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मुख्यमंत्री पद मिल गया है। बता दें कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। हालांकि वह रहने वाले भरतपुर के हैं। इस बार उन्होंने सांगानेर विधानसभा से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से हराया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया था प्रस्ताव
पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले से प्रदेश की जनता तो हैरान है ही, इसके साथ ही पक्ष और विपक्ष की पार्टी के कई नेता भी हैरान हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पास कई अनुभवी चेहरे भी राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद के लिए प्रमुख दावेदार थे। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजन लाल शर्मा को विधायक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सभी की सहमति से भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया।
भाजपा ने मध्य प्रदेश में भी किया था चौंकाने वाला फैसला
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में चौंकाने वाला फैसला करते हुए सभी मीडिया रिपोर्ट्स के दावों को फेल कर दिया है। हालांकि यह चौंकाने वाला पहला फैसला नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाने वाला फैसला किया था।