लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष सीटों के बंटवारे पर सहयोगी दलों के साथ सहमति बनाने में जुटे हुए हैं। जहां ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच भी कई दिनों से गठबंधन की चर्चाएं थी। हालांकि भाजपा उड़ीसा में अकेले ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।”
