लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेला मास्टरकार्ड, क्या भाजपा को होगा नुकसान ?

News Content

लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। जहां विधनाभसा चुनाव से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की महिलाओं के लिए रोडवेज मासिक पास में 90 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के साथ कर्मचारियों के लिए भी बड़ा तोहफा दिया है। 

महिलाओं और कर्मचारियों के लिए ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में मासिक पास बनवाने पर 90 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है। यानी की राजस्थान में महिलाएं और बालिकाएं मात्र 10 फीसदी पैसा देकर बस के लिए मासिक पास बनवा सकेंगी। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओला, उबर, स्विगी, जोमैटो समेत इंटरनेट आधारित कम्पनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स यानी की डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर आदि को तोहफा दिया है। जहां गिग वर्कर्स को राजस्थान सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करवाने पर हेलमेट, ड्रेस, शूज जैसे रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए 5000 रुपये की वन टाइम सहायता दी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणाएं विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के दौरान की थीं।

आखिर चुनाव से पहले ही क्यों दी जा रही छूट

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने, जो मास्टर कार्ड खेला है, वह कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन यह राजस्थान की जनता भी जानती है कि आखिर चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह ऐलान क्यों किया है। प्रदेश की आम जनता का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया ऐलान महिलाओं और कर्मचारियों के लिए बड़ा उपहार है। लेकिन इसके साथ ही प्रदेश की जनता का यह भी कहना है कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं और कर्मचारियों के लिए यह ऐलान सत्ता में आने के तुरंत बाद नहीं कर सकते थे। यानी कि यह प्रदेश की जनता भी जानती है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो बड़ा ऐलान किया है, वह विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किया है।

भारतीय जनता पार्टी को होगा नुकसान ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले से उन्हें विधानसभा चुनाव में थोड़ा बहुत फायदा जरूर मिल सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार से राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की हैं, उस पर कोई खासा असर देखने को नहीं मिलेगा। बता दें कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। जहां उनकी रैलियों में भारी जन सैलाब देखा गया है। 

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top