भारतीय जनता पार्टी पर लगातार लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान बदले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. जहां इन आरोपों पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने पलटवार किया है। अरुण गोविल ने कहा, “मेरे लिए सब कुछ नया है। संविधान का हमेशा से आदर हुआ है।” वही इस दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा ने हमेशा से संविधान का आदर किया है। आपातकाल तो कांग्रेस ने लगाया था।
