लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 112 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव होगा। ऐसे में भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जोर देने के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दरअसल ओडिशा विधानसभा में 147 सीटें हैं। जहां पहले भाजपा और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं सामने आ रही थी। हालांकि सीटों के बंटवारे के चलते गठबंधन नहीं हो सका। गौरतलब है कि 2019 के चुनाव में बीजद को 112 और भाजपा को 23 सीटें मिली थीं।