लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवाओं, किसानों और गरीबों के साथ-साथ महिलाओं को लेकर कई वादे किए हैं। हालांकि कांग्रेस के घोषणापत्र पर भारतीय जनता पार्टी ने निशान साधा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। अपने बयान में उन्होंने कहा, “कांग्रेस का न्यायपत्र नहीं, ये झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया, लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया।” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।”
घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
- April 5, 2024
- 9:19 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp