लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की वीडियो की पोस्ट

News Content

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमलावर है, जहां अब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक सभा को संबोधित करने के दौरान अपना आपा खो बैठे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके भाषण के दौरान शोर मचाने वाले व्यक्तियों को ‘गेट आउट’ कह दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का यह वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। 

सभा को संबोधित करने के दौरान मचा शोर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण शुरू किया, तो सामने खड़े कई व्यक्तियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जहां इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भड़क गए और अपना आपा खो बैठे। उन्होंने शोर मचाने वाले व्यक्तियों से कहा, “अगर आप चुप नहीं रह सकते तो गेट आउट।” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान यह भी कहा, “अगर आपको सुनना है, तो सुनो नहीं तो अपनी जगह जाओ।”

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुए इस व्यवहार पर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए कहा, “यह सामान्य नहीं है, कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद खड़गे जी को उनकी सभी बैठकों में अपमानित किया जाता है। इसी कारण वो असहाय होकर अपने कार्यकर्ताओं पर चिल्लाते हैं।”

क्या दलित होने की वजह से हो रहा अपमान?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित हैं। क्या इसी कारण से कांग्रेस पार्टी में मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान होता है? बता दें कि यह सवाल भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि आम लोग भी कांग्रेस से पूछ रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, “राजस्थान के सभी विज्ञापनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीरें या तो गायब हो गईं या राहुल और गहलोत के नीचे दब गईं। क्या कांग्रेस खड़गे का अपमान कर रही है, क्योंकि वह दलित हैं?”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top