लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मध्य प्रदेश के अशोक नगर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस ने घोषणापत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में जज़िया कर की बात करते हुए कहा, “आपने कांग्रेस का घोषणा पत्र देखा होगा। औरंगजेब ने एक कर लगाया था, उसका नाम है जज़िया कर। आज कांग्रेस भी अपने घोषणा पत्र में जज़िया कर की बात करती है। ये जज़िया कर वही है, जो उन्होंने विरासत टैक्स की बात की है।” वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर कहा, “PM मोदी कहते हैं विरासत का सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि हम विरासत कर लगाएंगे। वे आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित संपत्ति को ले लेंगे। कांग्रेस जज़िया कर को लागू करना चाहती है।”