प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधा है। दरअसल चुनावी रैली को संबोधित करने हाथरस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस जनता की संपत्ति बांटने की साजिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कांग्रेस और सपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है।” मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर देश के विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे। अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।”
सपा- कांग्रेस गठबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला
- April 27, 2024
- 4:07 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Related News
केंद्र सरकार मानसून सत्र में लाएगी 6 नए बिल
19 July 2024
अखिलेश के मानसून ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार
19 July 2024