लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब आयकर विभाग ने भी कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रूपये का नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का यह डिमांड नोटिस वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए भेजा गया है। वहीं 1700 करोड़ रूपये की राशि में जुर्माना और ब्याज को भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017-2021 के लिए आयकर विभाग के जुर्माने की दोबारा जांच के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने कांग्रेस की याचिका खारिज कर दिया। इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है। हालांकि कांग्रेस पार्टी अभी 3 अन्य वर्षों की आय की जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है, जो कि रविवार तक पूरी होगी।
आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया 1700 करोड़ रूपये का जुर्माना
- March 29, 2024
- 1:14 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp