भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला हैं उन्होंने कहा कि ”पूर्वांचल के लोगों का अपमान करना आप और अरविंद केजरीवाल की पहचान बन गई है। अरविंद केजरीवाल को यूपी और बिहार के लोग फर्जी लगते है।
पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा पर बोझ बताते है केजरीवाल
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि रोहिंग्याओं के लिए वोटर आईडी बनाने वाले अरविंद केजरीवाल को यूपी और बिहार के लोग फर्जी लगते है। उनका कल एक बयान सामने आया था कि यूपी और बिहार के लोग फर्जी वोट डालते है। इस बयान से पूर्वांचल के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शहजाद पूनावाला ने आगे बताया कि केजरीवाल ने ये भी कहा है कि पूर्वांचल के लोग 500 रुपये देकर 5 लाख रुपये का इलाज कराते हैं और वे दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा पर बोझ हैं। बहार से आये लोगो का अपमान आम आदमी पार्टी ने किया है।
पूर्वांचल के लोगो ने APP द्वारा किये गए अपमानों का बदला लेने का संकल्प लिया है
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आगे बताया कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा ने कहा था कि यूपी और बिहार के लोग आलसी हैं और इतना ही नहीं इनकी गठबंधन सहयोगी डीएमके ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शौचालय साफ करने वाले है। पूनावाला ने आगे कहा, इन्हें पूर्वांचल के लोगो का अपमान करना ही पसंद है और आज मुझे लगता है कि पूर्वांचल के लोगो ने ये संकल्प ले लिया है कि आम आदमी पार्टी ने जो अपमान उनका किया है वो उसका बदला लेंगे।
केजरीवाल के मन में यूपी और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी है
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल समय-समय पर पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते रहे हैं। उनके मन में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। वो उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं। आज उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को नकली वोटर तक कह दिया। दिल्ली के विकास में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है। सचदेवा ने कहा कि अब दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के खिलाफ वोट देकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के अपमान का बदला लेंगे।”
केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अरविंद केजरीवाल, आप कब तक उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गाली देते रहेंगे? आज तो आपने हद ही कर दी। आप कह रहे हैं कि पूर्वांचल के लोग वोटर नहीं हैं। उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों ने दिल्ली के निर्माण में अपनी मेहनत लगाई है। आपको अपने शब्द वापस लेने चाहिए और पूर्वांचल के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए वे इतना बौखला गए कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गाली देना शुरू कर दिया है। यह बहुत दुखद है, मैं उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों से कहना चाहता हूं कि आगामी चुनाव में अरविंद केजरीवाल को मुंहतोड़ जवाब दें। ”
केजरीवाल के खाने और दिखाने के दांत अलग हैं
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने प्रेस से जो कुछ कहा है उससे वे बेनकाब हो गए हैं। वे हताशा में इस तरह का बयान दे रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार वे हार रहे हैं। एक तरफ जब जे.पी. नड्डा रोहिंग्या का सवाल उठाते हैं तो अरविंद केजरीवाल उसके साथ पूर्वांचल को जोड़ते हैं और दूसरी तरफ वे बिहार और उत्तर प्रदेश को अपमानित करने वाला बयान देते हैं। उनके खाने और दिखाने के दांत अलग हैं।”
पूर्वांचल के लोग केजरीवाल को सत्ता से बाहर हटाने का काम करेंगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को यह पता नहीं है कि 2019-20 में कैसे उन्होंने दिल्ली से बिहारियों को भगाने का काम किया था। अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों से माफी कब मांगेगे? दिल्ली के चुनाव में पूरे पूर्वांचल के लोग अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर हटाने का काम करेंगे।”