समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने विवादित बयान की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। जहां जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए 25 करोड़ का इनाम रख दिया है। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म पर सवाल उठाते हुए विवादित टिप्पणी की थी। जहां स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से हिन्दू धर्म के लोगो की भावनाएं आहत हुई थी। जिसके बाद सुर्खियों में रहने वाले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले व्यक्ति को 25 करोड़ रूपये इनाम देने का ऐलान कर दिया।
जगतगुरु परमहंस ने किया स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार
हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने करोड़ों के इनाम की घोषणा कर दी। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश के विभाजन का जिम्मेदार जिन्ना को नहीं हिंदू महासभा और वीर सावरकर को बताया है। इसके बाद जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर 25 करोड़ की इनामी राशि रखते हुए बोला कि इसलिए अयोध्या से आज इनाम की घोषणा करता हूं कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा। उसके घर भिजवा दूंगा। फिलहाल जगतगुरु परमहंस आचार्य का यह ऐलान चर्चाओं में बना हुआ है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान
स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू धर्म पर विवादित बयान दे रहे हैं। जहां उन्होंने इस बार अपने बयान में हिंदू महासभा को भारत और पाकिस्तान बंटवारे का कारण बता दिया। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि ‘भारत और पाकिस्तान का विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी। इसकी वकालत जिन्ना ने नहीं की थी। जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, वे राष्ट्र के दुश्मन हैं। जो कोई हिंदू हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो वो देश का दुश्मन है। जहां इस बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों के घेरे में आ गए हैं।
क्या सपा अब नहीं करेगी विरोध ?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर धर्म को लेकर देश बांटने के आरोप लगाते हुए नजर आए हैं। लेकिन सपा मुखिया ये भूल जाते हैं कि आखिर कौनसी पार्टी देश बांट रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ही पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जब सरेआम हिन्दू धर्म को लेकर सवाल करते हुए और विवादित बयान देते हुए नजर आते हैं, तब अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्यवाही की बात नहीं करते। आखिर क्या अखिलेश यादव वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं या फिर उनकी नीति हिंदुत्व पर सवाल उठाना है। क्योंकि हिंदू धर्म पर सवाल उठाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा प्रमुख ने अभी कोई कार्यवाही नहीं की है।