कर्नाटक विधानसभा परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का आरोप कांग्रेस पार्टी पर लग रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कांग्रेस पर भड़क गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी हमला बोला है। नड्डा ने कहा, “कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। क्या यही है राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद? खड़गे ने इसकी निंदा क्यों नहीं की?”