लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचारी

News Content

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर जिला की बिलाड़ा विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद के साथ घोटालों के आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी पर भी किसानों की कर्ज माफी को लेकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद विकास करने का भी वादा किया है। 

कांग्रेस पर घोटालों का लगाया आरोप

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। जेपी नड्डा ने कहा “कांग्रेस ने न गगन छोड़ा, न समुद्र छोड़ा और न ही पाताल छोड़ा। सब जगह घोटाले किए और गहलोत सरकार ने तो वृद्धावस्था पेंशन तक नहीं छोड़ी। बुजुर्गों के साथ भी घोटाला किया।” जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन आज 19400 किसानों की जमीन कुर्क हो गई है।

भाजपा राज में विकास का किया दावा

कांग्रेस पार्टी पर जमकर आरोप लगाते हुए जेपी नड्डा ने बयान दिया कि जहां कांग्रेस की सरकार होगी, वहां भ्रष्टाचार होगा, वहां लूट होगी। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में परिवारवाद और वंशवाद का बोलबाला होगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि जहां बीजेपी होगी वहां विकास होगा, महिलाओं का सम्मान होगा, किसानों का सम्मान होगा और स्थिरता होगी।

भारत होगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भाजपा अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए वोट की ताकत बताई और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भी दावा किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आपके वोट की ताकत से भारत और मजबूत बनेगा। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव के साथी लोकसभा चुनाव 2024 का भी जिक्र करते हुए कहा “आप 2023 में विधानसभा और 2024 में मोदी को जिताओगे, तो भारत 2027 तक विश्व में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।”

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top