लोक पहल जन मंच

खबरें देश की, विचार देश के

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post

राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज हो सकती है विधायक दलों की बैठक, जानिए कौन होगा मुख्यमंत्री?

News Content

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत के साथ जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री की तलाश कर रही थी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तलाश खत्म हो गई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने बीते दिन यानि कि रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी घोषणा आज कर सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में ये चेहरे हैं प्रमुख

राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के कई प्रमुख चेहरों पर चर्चा की जा सकती है। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सामने आ रहा है। हालांकि बाबा बालकनाथ के बयान के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम पीछे हो सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर चर्चा हो सकती है, लेकिन इसमें प्रधानमंत्री के करीबी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल किया जा रहा है।

आज हो सकता है मुख्यमंत्रियों का ऐलान

मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज मुख्यमंत्री के नाम पर विधायक दलों की बैठक में चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि अभी राजस्थान में विधायक दलों की बैठक होने पर संशय बना हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश में विधायक दलों की बैठक आज 3:50 पर शुरू होगी, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी और मुख्यमंत्री का चेहरा भी आज ही घोषित किया जा सकता है। भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए अंतिम फैसला आलाकमान का ही होगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने विष्णु देव साय

भारतीय जनता पार्टी ने कल छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। बता दें कि कल छत्तीसगढ़ में विधायक दलों की बैठक आयोजित हुई, जहां विधायक दलों की बैठक में फैसला किया गया कि भारतीय जनता पार्टी के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। वहीं पार्टी ने छत्तीसगढ़ में दो उप मुख्यमंत्रियों के नाम की भी घोषणा की है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अरुण साव और विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp
Scroll to Top