लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 6 बागी (अयोग्य) विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही 4 कांग्रेस विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की खबरें हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर राज्यसभा चुनाव के समय से ही संकट के बादल मंडरा रहे थे। जहां अब कांग्रेस के 6 बागी विधायकों और 4 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। वहीं तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की स्थिति हास्यास्पद बनी है।
कांग्रेस के कई विधायक हुए भाजपा में शामिल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार की स्थिति बताई हास्यास्पद
- March 23, 2024
- 5:32 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp