भारतीय जनता पार्टी आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए पार्टी ने जमकर तैयारी की है। बता दें कि आज भारतीय जनता पार्टी ने लाखों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ के नारे के साथ देश के करीब 10 लाख से अधिक बूथों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं NDA के साथ 400 पार का नारा भी दिया है। ऐसे में पार्टी अधिक से अधिक बूथों पर जाकर मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में 10 लाख से अधिक बूथों पर हो रहे विशेष कार्यक्रम
- April 6, 2024
- 12:40 pm
- No Comments
News Content
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
Pocket
WhatsApp