केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को उत्तर मुंबई, अमेठी और बनारस से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। पीयूष गोयल ने अपने बयान में राहुल गांधी को लेकर कहा, “मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आएं और उत्तर मुंबई से लड़ें। वो उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस में लड़े। हिम्मत है, तो बनारस में लड़के दिखाएं।” पीयूष गोयल ने आगे कहा, “कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं, तो वह (राहुल गांधी) लड़ें। हम उनका स्वागत करते हैं।” वहीं उन्होंने वायनाड से राहुल गांधी की जीत का दावा करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें 4-5 चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहिए, तो शायद एक जीत जाएं, क्योंकि वायनाड से तो वह हार ही रहे हैं और मेरी बहन स्मृति ईरानी इस बार उन्हें अमेठी से बुरी तरह हार दिलाएंगी कि वो संसद में आ नहीं पाएंगे और जनता के बीच भी जा नहीं पाएंगे।”