पीएम मोदी ने आज ‘उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया और इसे ओडिशा के इतिहास का सबसे बड़ा निवेश शिखर सम्मेलन बताया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, ”मेरा दृढ़ विश्वास है कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों सहित लगभग 7,500 व्यापारिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो ओडिशा के विकास और निवेश के अवसरों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा की 2025 के शुरू में ही ओडिशा का ये मेरा दूसरा दौरा हैं।कुछ दिन पहले ही मैं यहाँ प्रवासी भारतीय दिवस का हिस्सा बना था। अब आज यहाँ उत्कृष ओडिशा कॉन्क्लेव में आपके बीच आया हूँ, मुझे बताया गया है कि ये ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट है। पहले की मुकाबले 5-6 गुणा ज्यादा निवेशक इस बिजनेस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन के लिए ओडिशा सरकार और ओडिशा के लोगों को बधाई दी।
पूर्वी भारत देश का विकास इंजन, ओडिशा की इसमें बड़ी भूमिका: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है। इतिहास साक्षी है कि जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत की एक बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का अहम योगदान था। पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, पोर्ट थे, ट्रेड हब थे। ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी। ओडिशा साउथ ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख केंद्र हुआ करता था।
भारत अर्थव्यवस्था के इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स दो बड़े स्तंभ
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ हैं। हमारा इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स। देश की तेज प्रगति केवल कच्चा माल के निर्यात से संभव नहीं है। इसलिए हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं। नए विजन के साथ काम कर रहे हैं। यहाँ से मिनरल और एक्सपोर्ड होकर दुनिया के किसी देश में जाएँ वह पर कोई नया प्रोडक्ट बने फिर वो प्रोडक्ट वापस भारत में आएं। ये ट्रैन मुझे मंजूर नहीं है, भारत इस ट्रैन को बदल रहा है।
हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरकार के प्रयासों के बीच मेरा आपसे कुछ आग्रह भी है। अब तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं। भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है, जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े MSMEs को सहायता करें।
ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने PM मोदी को दिया धन्यवाद
‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने कॉन्क्लेव का उद्घाटन करते हुए ओडिशा के लोगों और पूंजी निवेशकों को उत्साहित किया। हमारे लक्ष्य से कई गुणा ज्यादा निवेशकों का आना हुआ। स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यही समय है, सही समय है। हम इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ।”
सभी बड़ी आईटी कंपनियां ओडिशा आने के लिए उत्सुक : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “ओडिशा में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा में ऐसा माहौल बनाया है, जिससे दुनियाभर से निवेशक ओडिशा आने के लिए उत्सुक हैं। ओडिशा एक आईटी हब बनेगा। लगभग सभी बड़ी आईटी कंपनियां ओडिशा आने के लिए उत्सुक हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी को कृतज्ञता ज्ञापन करना चाहता हूं : ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन
‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने कहा, “मैं ओडिशा के लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को कृतज्ञता ज्ञापन करना चाहता हूं। उन्होंने पूर्वोदय का जो नारा दिया था कि जब तक उसकी प्रगति नहीं होगी तब तक भारत का विकास नहीं होगा। वो ओडिशा को फोकस स्टेट के तौर पर दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जो कहते है वो करके दिखते है : भाजपा सांसद नवीन जिंदल
भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के बाद हर किसी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने बहुत सी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा से उनका विशेष लगाव है। ओडिशा में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ब्लू इकॉनमी की, ग्रीन इकॉनमी की भी बात की। उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया है और सभी उद्यमियों को ओडिशा में आकर निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है।जिससे ओडिशा के युवाओं को और रोजगार मिलेगा और यहाँ विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते है वो करके दिखते है।”