लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दरअसल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। ओडिशा के गंजम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा में कांग्रेस के शासन का जिक्र किया और कहा, “जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज़्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों ने 2018 में भाजपा को जिताया और पांच साल में हमारे सभी MLA ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज़ गति से विकास कर रहा है।” वहीं उन्होंने भाजपा शासन से पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी, हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।”